भाषा / Language
नदी समुंदर में गिरने से पहले पूछती है
✦
नदी समुंदर में गिरने से पहले पूछती है?
तितली फूल को चूमने से पहले पूछती है?
चिड़िया दरख़्त पर बसने से पहले पूछती है?
मुस्कान चेहरे पर आने से पहले पूछती है?
ये धुँध पहाड़ों पर छाने से पहले पूछती है?
ये रेत हवा में उड़ने से पहले पूछती है?
"कि क्या तुम मेरे प्रेम में हो?"
फिर मैं क्यूँ पूछती तुमसे?
मेरा मन था ।
मैं पड़ गयी।
*तुम्हारे प्रेम में*
*तस्वीर पांच साल पुरानी है।
जब तुम नहीं थकते निहारते हुए .....तो मैं कैसे थक जाऊं पुकारते हुए?
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें