कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 4318

भाषा / Language

Happy Birthday Pitaji

Happy Birthday Pitaji... आज पिताजी बयानब्बे साल के हो गए। उनका रामनवमी को जन्मदिन होता है। मेरे घर के स्तम्भ को अनंत शुभकामनाएं। आप के होने से हम पर ईश्वर का साया है। इस उम्र में भी आपका किताबों के लिए प्रेम, जीवन और ईश के प्रति आस्था, हमेशा खुश रहने की इच्छा शक्ति मुझे प्रेरणा देती है। आप अब तक सारे काम खुद करते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी पहाड़ों के लिए... अपने घर अल्मोड़ा के लिए जो आपकी श्रद्धा है उसके लिए नतमस्तक हूं। हम सब में भी घर लौटने की ये कसक बनी रहे। स्वस्थ रहें ,प्रसन्न रहें। आपके जप तप का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। आपकी रुद्राक्ष माला मेरी है । मुझे आप से यही चाहिए। ईश्वर आपको लंबी उम्र और स्वास्थ्य प्रदान करे। आप से ....हम है। आपने मुझे बहु नहीं हमेशा बेटी माना। हमेशा संबल दिया। सदा रहे साया।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें