कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 3723

भाषा / Language

ट्रेनिंग का चौथा और पांचवा दिन

ट्रेनिंग का चौथा और पांचवा दिन..... दो दिनों से बारिश तेज़ है यहां.... हल्की ठंडक महसूस होती है। मौसम तो प्रेमी हुआ जा रहा पर प्रशिक्षण में इतना सारा काम मिल जाता है कि दिन जैसे फिसल रहे। रोज़ की तरह रंगारंग प्रार्थना और विशेष कार्यक्रम से दिन की शुरुवात हुई । साथियों ने कल we shall overcome और आज मणिपुरी भजन प्रस्तुत किया। सेशन बेहद शानदार थे.... A P A R writing Making maths child friendly Numeracy and literacy lakshya Demo और समूह क्रिया कलाप इस ट्रेनिंग का अभिन्न अंग है। साथ ही मुझे E manual हिंदी एडिटोरियल ग्रुप में भी रखा है। साथ में कल्चरल की तैयारी भी चल रही। आज मेरा आदर्श पाठ करवाने की बारी थी। मुझे खुशी हुई कि सबको मेरा प्रयास पसंद आया। सबने मेरी खूब तारीफ़ की। मेरे resource person श्री मधुसूदन सर ने मेरे लिए एक गाना गाकर सुनाया। मेरे सर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया कि तुम्हारे जैसी headmistress सब स्कूल में होनी चाहिए। He also said...actually you should be principal of school. People are lucky to be working with you.You are an asset to KVS. ऐसा आशीर्वाद किसी भी अवार्ड से बहुत ऊंचा है। सब साथियों ने भी मेरे आदर्श पाठ की सराहना की। आप सब का शुक्रिया ...इतने सारे प्रेम के लिए। मन सुकून से भर गया। तुझे और क्या चाहिए कल्पना? मुस्कुराती रहना।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें