भाषा / Language
हम में से प्रत्येक के पास जीवन में व्यक्तिगत समस्याएं हैं।आ…
✦
हम में से प्रत्येक के पास जीवन में व्यक्तिगत समस्याएं हैं।आज कल तो रोग और आस पास इतना दुःख व्याप्त है कि मन सिकुड कर बिंदु होता जा रहा।
कुछ अपने दुखों को चुटकियों में छिपाते हैं, कुछ चुप रहना पसंद करते हैं, दूसरे रोते हैं या प्रार्थना करते हैं।
कुछ लोग अपनी परेशानियों को प्रबंधित करने के बावजूद धैर्य बनाए रख सकते हैं और दूसरों को सुन सकते हैं।
समय के साथ, मैंने पाया कि जब मैं लिखती हूं, मैं सिर्फ अपने मन, हृदय और आत्मा की स्थिति को व्यक्त करती हूं। पोस्ट किए जाने के बाद, मैं कह देने वाली संतुष्टि पाती हूँ और भूल जाती हूँ। मैंने कभी नहीं सोचा था कि लिखने से आराम आएगा। मुझे आता है....
कठिन दिन हैं ये । मैं जब भी low फील करती हूँ लिखने लगती हूँ या कुछ देर सो जाती हूँ या गीत सुनती हूँ या अपने प्रिय कलमकार के ब्लॉग पर चली जाती हूँ। मुझे उनके शब्दों से बहुत आराम आता है।
लिखने की प्रतिभा हमें उपहार में दी गई है ताकि दूसरों के साथ साझा कर सकूं ....मन
कुछ अनलिखा
कुछ अनकहा
ढ़ेर सारा प्रेम
इततु इततु खुशी
दुःख पार करने की नैया हैं ये शब्द.. ये हुनर.... बह रही
अच्छे रहना 💐
खुद से बातें करते रहना ।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें