भाषा / Language
मैं हमेशा भव्या से कहती हूँ .... दोस्त मोती की तरह चुनने चा…
✦
मैं हमेशा भव्या से कहती हूँ .... दोस्त मोती की तरह चुनने चाहिए।
कम हों पर हमेशा हों। उन्हें संजोना सीखो।
मुझे खुशी है कि तुम दोस्ती निभाना जानती हो।
Friends are your family there. जितने प्यार से सब तुम्हारी खुशी में शामिल हुए और सबसे videocall पर मेरी बात हुई वो दर्शाता है कि तुम दिल में जगह बनाने में कामयाब हुई।
दोस्ती से मजबूत डोर कोई नहीं होती।
सबसे दिल को छूने वाला आईडिया ये फ़ोटो वाला डेकोरेशन।लगा हम सब तुम्हारे साथ हैं। दिल से शुक्रिया सब का.....💐💐💐💐
तुम्हारे सभी दोस्तों को स्नेह
तुम्हारी मुस्कान बनी रहे।
पंखों में उड़ान भरी रहे।
एक सुकून के साथ सो रही कि मेरी चिड़िया खुश है।
माँ
शुभ रात💐💐💐
*इतने प्यारे डेकोरेशन के लिए सुमित को बहुत प्यार।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें