भाषा / Language
तीन चौथाई हिस्से " कौन
✦
तीन चौथाई हिस्से " कौन "
और
एक चौथाई हिस्से "मौन"से बनी हूँ
फिर भी
छप ही जाती हूँ ...... जन से जीवन तक
ये जादू नहीं
सिर्फ
एक प्रयास है मेरा
इस बात को परिभाषित करने का
कि वजूद का ...
कोई लिंग
कोई रूप
कोई रंग
कोई आकार
कोई आवाज़ नहीं होती
बस नीयत होती है ....... "मैं" हो जाने की ।
याद रखियेगा।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें