भाषा / Language
सब .... रंग भरते होंगे
✦
सब ....
रंग भरते होंगे
मैं ....अपना इंद्रधनुष "शब्दों" से भर देती हूँ
काली ...रोशनाई
सुफेद .....बादलों का कैनवास ...
"श्वेत श्याम " का कॉम्बिनेशन
उफ्फ्फ......बेहद रूमानी
पेंटिंग तैयार हो रही है
दो रंग
और....
अनहद एहसासों की
रोज़ रोज़..... ज़रा ज़रा
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें