भाषा / Language
आज दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय केंद्रीय विद्यालय राज…
✦
आज दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय केंद्रीय विद्यालय राजेंद्रप्रसाद प्रेसिडेंशियल एस्टेट में बालवटिका के शिक्षकों की नियुक्ति पैनल की एक मेंबर के रूप में जाना हुआ।
प्राचार्या श्रीमती चारू शर्मा जी मेरी मेंटर सी हैं। हमेशा मुझे अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती हैं ।उनकी सराहना मेरे लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं। She is epitome of excellence in every field. आज मैंने उनको @कल्पना लाइव उपहार स्वरूप दी।
उनका स्कूल ड्रीमस्कूल जैसा है।
वहां के स्टाफ बीना maam और अनुराधा maam से मिलकर बहुत कुछ सीखा। अनुराधा तो मेरी ही तरह कलम की दीवानी निकली।
साथी मुख्याध्यापकों के साथ दिन सुंदर गुजारा।
नई प्रतिभाओं से मिलकर और शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने वाले इन नई नई लड़कियों को देख कर लगा कि अभी बहुत कुछ किया जाना और कर दिखाना बाकी है। ईश्वर सबको बल और राह दे ।
*अभी घर लौट रही। कार में ये दिल तुम बिन गाना बज रहा। मेरी उंगलियां पोस्ट लिख रहीं। मैं जाने क्यों मुस्कुरा रही।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें