कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 4505

भाषा / Language

कभी सोचती हूँ कितनी बार हम मन के हिस्से करते होंगे ।मन कितन…

कभी सोचती हूँ कितनी बार हम मन के हिस्से करते होंगे ।मन कितनी बार खरोंच खाने के बाद तरल होता होगा कि उससे कविता लिखी जा सके। प्रेम की उदासी और ज़िन्दगी की उदासी पर कविता के लिए मन कितनी बार निचोड़ना पड़ता होगा। कितनी बार मन चटक कर फ़र्श पर गिरता होगा। मन टूट टूट कर भी क्या रह जाता होगा?मन भर.... मन मन भर मन से लिखी जा सकती है क्या कविता? चूर चूर मन क्या पूरी कविता लिखता है ? कविता क्या इतनी सहिष्णु होती है कि तरल का गरल तक सोख ले? शिथिल मन और स्पंदित मन कविता के अर्धबिन्दु हैं या पूर्णविराम? कितना दुखना चाहिए मन कि एक *वाह* कविता बन सके? *मन तरल रहता है .....लिख लूँ तो थोड़ा ठोस हो जाता है। शुक्रिया।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें