ककल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 4235

भाषा / Language

अच्छा बताओ दुनिया कैसे चलती है

✦
अच्छा बताओ दुनिया कैसे चलती है ? लड़के ने पूछा। बस *एक* से .... प्रेम तो यही कहता है। लड़की ने चश्मा सर से आंखों पर टांगते हुए कहा। लड़के ने लड़की का चश्मा उतारा।अपनी सफ़ेद कमीज के कोने से साफ़ किया... पहनाया और कहा जी नहीं... *हर एक* से ....चश्मिश *प्रेम * तो एक आंख का काना है कहेगा ही। तू चश्मे से देखा भी कर ...सर पे हेयर बैंड सा मत रखा कर। शुभ रात....
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें