भाषा / Language
गोरी कत्थई अंगुलियाँ
✦
गोरी कत्थई अंगुलियाँ.....
Which is that bird..?
that's soooooo beautiful.
फिरंगी लड़की ने पहाड़ी लड़के से पूछा
अरे वो? ...
वो मोनाल है ...लड़का दोनों हाथ हिलाते हुए बोला।
Monaal...elegant name
लड़की कैमरे का zoom ठीक करते हुए बोली।
लड़के को इस बार कुछ न समझ आया।
वो तो बस फिरंगी लड़की को मुंह खोल कर ताके जा रहा था।
Are they a couple? फिरंगी लड़की ने तस्वीर लेते हुए कहा।
लडके ने बिना समझे ही प्रश्न का उत्तर दिया....
ये जोड़ा हैं ।
प्रेमी भी कह सकते।
Premi?
You mean lovers? लड़की हंसते हुए बोली।
पहाड़ी क्या जानते हैं...लवर्स
पहाड़ी लड़के ने मन में कहा... इससे पहले कि मैं बुद्धू दिख जाऊं मैं भोला बन जाता हूं।
लड़के ने अपनी दोनों हाथों की अंगुलियां आपस में मिला कर फांस ली और दिल पर रख ली और कहा....
yes yes.... lovers
फिरंगी लड़की आगे बढ़ी और लड़के की अंगुलियों में अपनी अंगुलियाँ
फंसाकर बोली ...
See that is correct.
couple
lovers
और सांझी हथेली अपने सीने पर धर दी।
लड़के को लगा कि मौसम दगाबाज हो गया। अभी अभी कैसे बदल रहा ।धूप में भी बर्फ़ के फाहे उस पर एक ही दिशा से गिर रहे ।और वो मुस्कुराता जा रहा ।
You know lovers are fallen angels who never die They never return .....
फिरंगी लड़की ने अपनी बड़ी सी hat को ठीक करते हुए कहा और वो लड़के के पहाड़ी गाल प्यार से नोचकर आगे चल दी।
पहाड़ी लड़का खड़े खड़े लाटा हो गया।
वहीं लम्म्पसार हो गया।
औरत सुंदर है मोनाल का...
फिरंगी लड़की ने पहाड़ी लड़के की जेब से बीड़ी निकालकर सुलगाते हुए कहा।
औरत?
किसकी औरत? लड़का झट बैठ गया।
अरे !that bird monaal... फिरंगी लड़की ने धुएं के छल्ले उड़ा दिए।
पहाड़ी लड़के की हंसी छूट गई।
*ना हो।जो कम कम देखहण चाण छु ऊ घरवाली छु। जो भलो भल दिखने वो मैस छु*। उसने मन ही मन खुद से पहाड़ी में कहा।
उसने हंसते हंसते हाथ ना ना में हिलाते हुए इशारे में कहा ...वो मैं हूं।
अरे !
Me ....me
That brownie ? She is female? फिरंगी लड़की ने हैरत में पूछा।
इस बार पहाड़ी लड़के ने गोरी गोरी अंगुलियों पर अपनी कत्थई अंगुलियाँ फसाई और लड़की को देखते हुए इशारे किए।
कहा कुछ नहीं....
गोरी अंगुलियों से अपने सर पर कलगी धर ली और भूरी से लड़की के सर पर।
फिरंगी लड़की पहाड़ी बादलों में खो गई।
लड़का उसको देखते हुए देखता रहा।
बादल जैसे ही हटे लड़की के चेहरे पर धूप भर गई।
वो शर्मा गई।
झट से बोली...
that's not fair
I wish I was Monaal.
तभी चीड़ के पेड़ पर सरसराहट हुई....
दो जोड़े पंख आसमान में खो गए
उड़ते हुए एक बार भूरा एक बार नीला पंख बारी बारी दिखता रहा।
कुछ देर बाद आकाश कत्थई नीला हो गया।
******तस्वीर में पहाड़ का मोनाल पंछी का जोड़ा है।
आप सब को पहाड़ घुमाने के लिए कहानी रची है ।बताना असल में तो ये था... जो गूगल से मिला।
हिमालयन मोनाल (Lophophorus impejanus), जिसे इम्पीयन मोनाल और इम्पीयन फाउल कहा जाता है, उत्तराखंड का राज्य पक्षी है, इसे सामान्य भाषा में मोनाल भी कहा जाता है|अक्सर जंगलों में इन्हें अकेला या फिर दो के जोड़ों में देखा जा सकता है, इसके सर पर एक विशेष प्रकार की कलगी भी पाई जाती है, नर हिमालयन मोनल मोर से भी सुंदर होता है बस इसका आकर ही मोर की तुलना में छोटा होता है|
Memories 💜💓💓💜
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें