भाषा / Language
जानती हो ईश्वर ने मन को दो अक्षरों का ही क्यों बनाया ? लड़क…
✦
जानती हो ईश्वर ने मन को दो अक्षरों का ही क्यों बनाया ? लड़के ने पूछा
कि जल्दी किसी पर आ सके और जल्दी भुला सके....लड़की ने मुस्कान बिखेरते हुए कहा।
अच्छा! फिर प्रेम लिखते वक्त ईश्वर ने अतिरिक्त मात्रा क्यों लगा दी? लड़के ने लड़की की हथेली पर लिखते हुए पूछा
लड़की ने हथेली चूमते हुए कहा ईश्वर उदार था... उसने आते और जाते वक्त को टाँगने के लिए प्रेम पर एक खूंटी लगा दी कि ....
मन उसपर टिका रहे।
लड़की प्रेम थी ....तो लड़का मन हो गया। उस पर टिक गया।
*तस्वीर स्कूल से लौटते वक्त अभी ली है।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें