कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 3864

भाषा / Language

ईश्वर उसी में ठहरता है जो उसे संभाल पाता है।

*ईश्वर उसी में ठहरता है जो उसे संभाल पाता है। ठीक जैसे प्रेम प्रेम पाना ईश्वर सा है पर संभालना ईश्वरीय सा.... ईश्वर और प्रेम क्रमश: रहें। *प्रार्थना में प्रश्न उग ही नहीं सकते। प्रेम एक लंबी अथक प्रार्थना है... मनबध्द और देहबद्ध होने के मध्य का मुक्तिबद्ध तुम मेरे लिए कहां हो प्रेम ? *प्रेम को प्रेम नहीं उसकी नम्रता सींचती है। मैं तुम्हारी नम्रता होना चाहती हूं।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें