भाषा / Language
ट्रेनिंग का पहला दिन
✦
ट्रेनिंग का पहला दिन...
परिचय से शुरू होकर घुमक्कड़ी पर खत्म हुआ।
सुबह ९ बजे से शाम ५.३० तक कई सेशन हुए।
Work ethics
Group and commitee formation
Pre test
Why And How NEP will make difference?
Parameters of assessment
दूसरे को सुनना एक सब्र भरा काम है और शिक्षक और hm के लिए तो काफी ज्यादा तकलीफ देह पर सारे सेशन इंटरएक्टिव थे तो बोरियत नहीं हुई। दिन अच्छे खाने और बातों में गुजर गया।
शाम को छूटते ही हम घूमने निकल पड़े।
यहां सिल्क ,सोना और चंदन के अलावा कुछ खास नहीं मिलता।
खास मिला तो यहां का लोकल फल और सब्जी मार्केट देव राजा मार्केट .... जहां से हम ५० रुपए किलो के अलग अलग तरह के आम, जामुन, इलायची केला, वाटर एप्पल लेकर आए।
मैं अपने लिए अपनी पसंदीदा फूलों का गजरा लाई।कमरा महक से भरा हुआ है अभी।
ऑटो वाले भैया ने नारियल पानी की दुकान पर रोक कर २०रुपए का ताजा मलाई वाला नारियल पानी पिलाया।
ऑटो में बैठे बैठे मीना बाजार, wax museum,fish aquarium देख लिया। शाम मस्त गुजरी।
ऑटो वाले भैया ने घुमाकर वापस कैंपस छोड़ दिया। ३००रुपए लेकर एक बड़ी सी मुस्कान और कल फिर आने का वादा दिया है।
*तस्वीरें आज के दिन की सांझा कर रही हूं। पल कैद करने की खब्त है।
देख लीजिए।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें