भाषा / Language
Ziet मैसूर में पहली शाम
✦
Ziet मैसूर में पहली शाम...
बेहद शानदार कैंपस
पेड़ ही पेड़ ... हरियाली ही हरियाली
मौसम भी आशिकाना
स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय खाना
सुविधाजनक इंडिपेंडेंट कमरा
अगले 12 दिन ट्रेनिंग के साथ साथ खूब मस्ती करने का इरादा है। यादगार बनाने का मन है। जी भर जीकर आऊंगी। बहुत कुछ सीख कर..सिखा कर आऊंगी।
* आज Mess में खाना खाया तो भोपाल का RCE Bhopal के हॉस्टल के दिन याद आ गए। घर से दूर हूं । मन अटका है पर कभी कभी ऐसा भी होना चाहिए।
और फिर पका पकाया खाना तीन टाईम मिल जाए तो राजरानी से क्या ही कम फीलिंग आएगी।
ऐश मुबारक मुझे।
तस्वीरें सांझा करूंगी। आपसे नहीं बाटूंगी मन तो कैसे बीतेंगे दिन।
शुभ रात..
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें