कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 3594

भाषा / Language

आज के दिन का हासिल...बच्चों को कहानी सुनाने और puppet show…

आज के दिन का हासिल...बच्चों को कहानी सुनाने और puppet show का सुंदर कोना बनाया। एक औरत और आदमी का पुतला भी आकार ले रहा। कुछ tlm भी बनाए। नए सत्र का टाइमटेबल भी बन रहा। आज मेरे प्यारे बच्चे खूब सारा समान दे गए जो पिछले दो सालों में उन्होंने बनाया। सब को सलीके से लगाकर कल तस्वीरें सांझा करूंगी। आज का दिन सार्थक और कलात्मक रहा। मेरे साथ लग कर काम करने वाले मेरे प्यारे साथियों को गले लग कर शुक्रिया। आप सब 450 बच्चों के लिए सुंदर वातावरण तैयार कर रहे। ईश्वर अपनी कृपा बनाए रखे। *किशन तुम्हारा ज्यादा शुक्रिया इस कमरे को मेरी सोच के हिसाब से ढालने के लिए।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें