कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 3587

भाषा / Language

कल इस सत्र का बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल निकलने वाला है। न…

कल इस सत्र का बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल निकलने वाला है। नए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का हमारा काम हो चुका। अभिभावक घर बैठे ही अपने बच्चे का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन एडमिशन के बाद ऑनलाइन रिजल्ट वो भी सभी कक्षाओं के लिए...हमारे KV संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हम सब कल ही अपना काम पूरा कर चुके। आज day 2 resource room को सुंदर बनाने में हम सब लगे । एक प्रारूप तैयार है। कुछ भी नया नहीं खरीदा गया है । सब मेरे प्राइमरी की टीम द्वारा made and donated है। अब इस कमरे को TLM से सजाना है।बच्चों के बनाए काम को यहां लगाना है। आज का रूप सांझा कर रही। साथ ही प्रथम पाली और द्वितीय पाली के मेरे साथियों के साथ मीटिंग के बाद बिताए संगीतमय पल। दिन सार्थक और सुंदर रहा। आज सबसे खूबसूरत बात यह रही कि मेरे साथी स्वर्गीय देवेंद्र सर की पत्नी सोनिया ने मेरे ही विद्यालय में सरकारी नौकरी ज्वाइन की।मेरे परिवार में तुम्हारा स्वागत है सोनिया। मैंने हमेशा कहा कि sir का साथ तो छूट गया पर मैं तुम्हारा और बेटे का साथ कभी नहीं छोड़ सकती। तुमको बहुत आगे जाना है। आज जब तुमको घर से ज्वाइन करवाने स्कूल लेकर गई और तुमने रजिस्टर में साइन किया मुझे लगा ईश्वर ने मेरी सुन ली। मेरा एक तीर्थ पूरा हुआ। खूब मन लगाकर लक्ष्य पर नजर रखना।हम सब तुम्हारे साथ हैं और मैं सदा रहूंगी। ईश्वर स्नेह में रखे तुमको सदा।बहुत खुश हूं मैं आज। दुर्घटना के दो साल के बाद तुम अपने पैरों पर खड़े हो पाई और आज जॉब ज्वाइन कर पाई। आगे बढ़ती रहो। आप सब का प्रेम मुझ पर बना रहे।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें