भाषा / Language
एकांत क्या है
✦
एकांत क्या है...
हवाओं पर पत्ते रखने का समय है ....
बेहद सलीके से
अकेले
शोर से सन्नाटे की
फिर सन्नाटे से शोर की किरचियों को निकाल
उंगलियों में लपटने का समय।
कल्पना में डूबा प्रेम
प्रेम में डूबी कल्पना .....
गोल दुनिया का सबसे एकांत कोना।
*दिन सार्थक रहे। आप और मैं वजह बनें किसी चेहरे की मुस्कान की।
Happy working ...
स्कूल का रास्ता मेरा गाने सुनने और दिन भर का टारगेट सेट करने का वक्त होता है। मिलते हैं ।शुभ दिन
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें