कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 3371

भाषा / Language

सुबह की पहाड़ी पोस्ट पर आप सब का प्यार पाकर सोचा आपको अखरोट…

सुबह की पहाड़ी पोस्ट पर आप सब का प्यार पाकर सोचा आपको अखरोट के बाद आज पहाड़ी खाना खिलाया जाए। रस भात,लाई की सब्ज़ी,भांग की चटनी,मूली,और रस के बीजों से बने लड्डू सब बोज्यु ने बनाया है। बोज्यु माने कुमाऊंनी में *भाभी* मैंने बस लाई की सब्ज़ी बनाई है। आज यहां इतनी ठंड है कि पूछिए मत ।तीन लेयर के कपड़े पहने हैं। Teady लग रही।गोल मटोल सी। गरम गरम ऐसा खाना खाकर *त्राण* आ गए। त्राण माने? प्राण आ जाने जैसा सा कुछ हिंदी में
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें