भाषा / Language
इससे दुखद क्या होगा कि तीन प्रेम आपस में कभी नहीं टकराए पर…
✦
*इससे दुखद क्या होगा कि तीन प्रेम आपस में कभी नहीं टकराए पर एक को अकाल मृत्यु आ गई।
*हम इस लिए भी मर जाते हैं कि मिलने और बिछड़ने की एक ही तारीख़ ...एक ही पल लकीर में लिखवा कर लाते हैं ।
*जो जो तुमसे मुझसे पहले प्रेम में पड़ा उसका तुम पर ज्यादा हक़ है।
मैं इति तक हूं यहां
मिलूंगी तुम को ।
*मेरा प्रेम भरा मन दरगाह है
दरवेश की आरामगाह।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें