कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 3226

भाषा / Language

जिसके लौटने की उम्मीद सबसे ज्यादा होती है वही सबसे ज्यादा च…

*जिसके लौटने की उम्मीद सबसे ज्यादा होती है वही सबसे ज्यादा चला आता है.... *टूटने बिखरने के बाद वाली समेट हो तुम .... बस तुम मेरी सहेज जानते हो। *तुम्हें लिख लिख कर मन बाँध लेती हूँ..... खुला मन अक्सर खो जाता है। *तुमसे पहले मुझे खुद पर प्यार आता है जब भी ये सोचती हूँ कि मैंने तुमको चुना। मैं फिर फिर उस दिन से शुरुआत कर सकती हूँ जब हम अजनबी थे। बार बार तुम्हारे प्रेम में पड़ना अजीब तो लगेगा पर मन बिंधा हुआ है तुमसे.... उफ्फ़ ये क्या बात है? *कितने तो सुख हैं तुमसे... एक बार साथ न हुआ तो क्या गिला लिखना *एक दिशा उम्मीद भी है जो तुम्हारे मेरे बीच रहेगी सदा। *पुरानी तस्वीर है । नई तस्वीरों के लिए मन बना नहीं आज।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें