भाषा / Language
गुज़ारिश इतनी सी
✦
गुज़ारिश इतनी सी ....
तुम मेरे लिए हमेशा से confession box की तरह रहे हो।जब तक खुद को कह न दूं आराम नहीं आता। तुम्हारा शायद पलट के जवाब न देना मुझे और ज्यादा सच्चा बनाता जा रहा है। अब ये क़ुबूल कर चुकी हूँ कि यहाँ आवाज़ इक तरफ़ा ही जाती है। पर मुस्कुराता सन्नाटा वापस आता है । सच कहती रहूंगी.... confession box !
तुम मेरे सच...... मेरी चाहना यहीं जमे रहने देना ।मुझे राहत रहेगी।
सुनो! मुझे कह देने की लत है पर तुम भी मेरी सुन लेने की आदत बनाये रखना । गुज़ारिश इतनी सी ....
*मेमोरीज बेनाम ख़तों की सहेज है।वहीं से चुरा कर तुमको भेज रही।😊
शुभरात💐
मंज़र तुम्हारी याद से भरा है....
इससे बड़ी दुआ इस पल क्या होगी...
यही रख लो😊
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें