कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 2913

भाषा / Language

ईश्वर ने मुझको बड़ी फुर्सत में बनाया

ईश्वर ने मुझको बड़ी फुर्सत में बनाया कई बार सोचा फिर मुझमें कुछ जादुई लगाया ऐसी मिटटी से बनाया जिसमें कमाल की लोच थी ऐसी ममता दी जिसमें बस एक सामान सोच थी ऐसा स्पर्श दिया कि सारा दर्द घट जाए ऐसा वजूद दिया कि ....पानी कभी बर्फ ,कभी भांप सा बंट जाए ऐसी कोमलता दी कि अहम् छूते ही पिघल जाए ऐसी सहिष्णुता दी कि मुसीबत मिलते ही गल जाए ऐसा नजरिया दिया कि स्वार्थ सामने न टिक पाये ऐसे आंसू दिए कि जो घातक अश्त्र कहलाये ऐसा वज्र दिया कि पीड़ा खुद में ही सिमट जाए ऐसा रूप दिया कि पत्थर भी लिपट जाए ऐसा पैमाना दिया कि खूबी - कमियां तोलती जाए ऐसा सब्र दिया कि नाराज़ भी हो तो बोलती जाए ऐसा लिहाज़ दिया कि हर उम्र की सुनती जाए ऐसा नक़ाब दिया कि तन्हा भी खूबसूरत नज़र आये तूने सब कुछ दिया ईश्वर थोड़ा "फ़ख्र" भी दे देता " मैं" इतना कुछ हूँ इसका थोड़ा "इल्म "तो दे देता
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें