भाषा / Language
तुमसे नहीं
✦
*तुमसे नहीं ...
ये हमारे बीच का जो कुछ नहीं है ना....वो फ़रेबी है
मुझे उससे मिलना है।
*तुमने हमेशा मेरी तरफ अपनी चुप्पियां सरकाई।
तुम से ऊब कर अब उनके प्रेम में पड़ गयी हूँ....
तुम से एक रोज़ छूट जाऊंगी
चुपके चुपके
*दुनिया को ज़माना होते देर ही क्या लगती है ?
बस नज़रें ही तो फेरनी है।
तुम ने फेर ली
मैं भी सीख लूँगी।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें