भाषा / Language
कहीं जाना नहीं है मुझे पर online class लेनी है अभी कुछ देर…
✦
कहीं जाना नहीं है मुझे पर online class लेनी है अभी कुछ देर बाद। रोज़ लेती हूँ। घर पर रह कर क्लास लेने के लिए भी तैयार होकर मुस्कुराते हुए बैठती हूँ।ये एक छोटा सा gesture है कि आप खुश हो अपने बच्चों से मिलने के लिए उनको सिखाने के लिए ।उनको प्रेरित करने के लिए।
अपनी team को भी मैंने सख़्त हिदायत दी है कि बच्चों को पढ़ाते वक़्त पूरे बन ठन कर मुस्कुराते हुए कैमरा on करके पढ़ाना है। मरा मन दूसरों को क्या प्रेरणा देगा।
बच्चों को भी इस बात के लिए प्रेरित किया है कि वे स्कूल ड्रेस में ही क्लास अटेंड करें ।तीन घण्टे हमारे साथ ऐसे रहें कि स्कूल चल रहा। एक अध्ययन का माहौल हो।
बच्चों से कोरोना से लड़ने की गुहार करना ...उनका मनोबल बढ़ाना ये मेरा ही काम है। वो जुड़े हैं मुझसे।
do's and dont's highlight करना ।उनको ये बताना कि किस प्रकार वो अपनी एनर्जी किसी अच्छे काम पर लगा सकते हैं। अपने माता पिता को कैसे तनाव मुक्त रख सकते हैं ये हम सब उन्हें रोज़ बता रहे।
एक घंटे के लेक्चर के पहले पाँच मिनट और आखरी पंद्रह मिनट मैं उनका मन सुनती हूँ। उनके दुःख हमसे भी कड़े हैं। वे अपनी उम्र से कहीं अधिक देख रहे। लड़ रहे। उनका मुझसे प्यार माँगना...हक़ है।
मैं खुशनसीब हूँ .. अभिभावक मुझे कहते हैं कि कल्पना maam बच्चे आपका कहा बेहद seriously लेते हैं। वो कोशिश करते हैं कि आपका मन जीत सकें ।शाबाशी पा सकें। ये कितनी सुंदर बात है मेरे लिए।
अगर अपने विद्यार्थियों को प्रेरित कर हम उतने परिवार कोरोना से बचा पाएं तो कितना अच्छा हो।
बातों से बहुत फ़र्क़ पड़ता है। और मैं कहती रहूँगी।
आप भी कोशिश कीजिये।चुप हर कोई नहीं सुनता। आवाज़ ही अलख जगाती है।
*हर पल एक जंग हो पर हमारे प्रयासों में जंग न लगे।
आओ मेरे बच्चों एक प्यारे दिन की शुरूआत हो।
एक बात और मेरी तस्वीरों से मुझे जज न करें ....ये एक क्लिक भर हैं ... एक delete भर।
दिन शुभ रहे आपका💐
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें