भाषा / Language
रोने का अधिकार मेरा
✦
रोने का अधिकार मेरा
हँसने का तुम्हारा
इस शतरंज को जिस रोज़ भी भांप लो सबसे पहले
"तुम्हारा " नोच कर मेरा करना
लिखना ....
रोना गर मेरा तो हँसना भी मेरा ही ।
अधिकार की बात हो रही ....
अबकी अँगूठा दिखाना
लगाना मत
दुनिया तब भी चलेगी
तेरे ठीक पीछे
तेरे ठीक आगे पीछे
तेरे ठीक साथ
तेरे बिना भी .....ठीक ठाक
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें