भाषा / Language
बरगद होते हैं
✦
*बरगद होते हैं ...
मौन प्रेमी
एक वृक्ष का जंगल
*उसने मुझे प्रेम में अपना मौन दे दिया...
कैसे कहती कुछ न दिया।
मैं उसकी प्रिय प्रेमिका हूँ।
*जो कहा नहीं वही सब मेरा है
जो रहा और बचा रहेगा वही मेरा है
मैंने सीख लिया है तुमको decode करना।
अब कहो ...
ना भी कहो
*ज्यादातर प्रेम बेमतलब सी सादी बातों में लिखा दिखेगा
इस दिखे में *कविता* तय करना आँखों से ज्यादा मन के मन का काम है।
शुभरात💐
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें