भाषा / Language
मेरा पसंदीदा फूल
✦
मेरा पसंदीदा फूल ?
तुम्हारे नाम का पहला मनका
अक्षर फूल होते हैं क्या?
होते तो हैं अगर कल्पना कर सको तो ...
करो तो सही ... आँखें बंद
लिख कर देखो किसी कली के बगल में "क"
किसी पत्ती की झुरमुट में "क"
किसी झूलती शाख पर "क"
आकाश को चूम रही डाल पर "क"
लिखा?
😊😊😊
कहा था न?
"मनका" खिलता है।
मेरा तो खिलता है।😊😊
शुभरात💐
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें