भाषा / Language
दरवाज़ा खिड़की सा बनना चाहता था
✦
दरवाज़ा खिड़की सा बनना चाहता था ....
खिड़की को हमेशा दरवाज़े ने हैरान रखा
दोनों एक तय दूरी को कभी नाप नहीं पाए।
बस आसक्त रहे ।
कभी घर को छोड़ कर नहीं गए।
घर प्रेमिल रहा।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें