भाषा / Language
कोयल नाच नहीं सकती
✦
*कोयल नाच नहीं सकती ....
मोर गा नहीं सकता.....
प्रेम में असहाय होना कुछ ऐसा सा ही है ना?
*आग और आग कभी राग नहीं बनाते .....
तुम्हें "जल" ही होना होगा मेरे लिए।
*तुम्हारा बस होना .....
बस तुम्हारा होना....
प्रेम की इससे वाज़िब वजह मेरे पास नहीं।
*प्रेमी हो जाने पर प्रेम दुखने लगता है....
हम तुम प्रेम रहेंगे.....
*उसके होंठ सबसे छोटा कागज़
और मेरी सबसे लंबी कविता अभी लिखी जानी है ....
*अप्रेम में अतिरिक्त "अ" मैं हूँ और शेष प्रेम तुम
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें