कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 2067

भाषा / Language

जादूगर कौन

जादूगर कौन... लड़का या लड़की? *वो देखो जादू... दो धनुक एक साथ ...लड़के ने आसमां की तरफ़ उँगली करते हुए कहा *लड़की ने उसके सीने पर उंगली रखकर कहा... एक नदी को बोतल में बंद कर खुद में बहा रखा .... तुमसे बड़ा जादूगर कौन होगा? *हैरत में लड़के ने लड़की को बांहों में भर लिया । *धनुक खुद पुछ गए या लड़के ने बांहों में भरने से पहले खुद अपने हाथों से पोंछ दिए ... कहना मुश्किल है। जादू तो हुआ है ... किसके हिस्से कितना हुआ .... छोड़ो ना... ये बताओ जादूगर कौन? लड़का या लड़की? 😊😊😊😊 *मैं हमेशा कहती हूँ जो मांगो मिलता है मुझे ....सच में कल पीले फूल पर अटकी ...जी भर देखती रही दिनभर...आज मेरे गमले में उग आया। तुमने सुन लिया था क्या कल?☺️☺️☺️ Law of attraction works💐💐💐
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें