कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 2008

भाषा / Language

नदी समुंदर में गिरने से पहले पूछती है

नदी समुंदर में गिरने से पहले पूछती है? तितली फूल को चूमने से पहले पूछती है? चिड़िया दरख़्त पर बसने से पहले पूछती है? मुस्कान चेहरे पर आने से पहले पूछती है? ये धुँध पहाड़ों पर छाने से पहले पूछती है? ये रेत हवा में उड़ने से पहले पूछती है? "कि क्या तुम मेरे प्रेम में हो?" फिर मैं क्यूँ पूछती तुमसे? मेरा मन था । मैं पड़ गयी।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें