भाषा / Language
प्रायः प्रेम निराश हो जाता है क्योंकि हम प्रश्न पूछते हैं।
✦
प्रायः प्रेम निराश हो जाता है क्योंकि हम प्रश्न पूछते हैं।
एक नहीं ...बहुत सारे
अक्सर बेवजह प्रश्न
अक्सर गलत प्रश्न
आदि
मध्य
हो या अंत
प्रेम पूछा या आंका जाना पसंद नहीं करता।
प्रश्नों से परे प्रेम रचें
प्रेम में पात्र खोजें .....
और देखें कि पात्र प्रश्न ना पूछते हों....
बेवजह
गलत
एक नहीं..बहुत सारे प्रश्न
निराश प्रेम पनपता नहीं सूख जाता है।
कल्पना💐
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें