भाषा / Language
मुझे हूबहू
✦
मुझे हूबहू ....
कहने के लिए...... ज़िगर
देखने के लिए...... अंतस
सुनने के लिए....... ह्रदय
पहचानने के लिए.... मन
और
मानने के लिए........ दिल चाहिए
ऐसा कुछ मायावी है तुम्हारी धड़कनों के पास ?
अभी अभी .......सिंदूरी धुंधली सुबह अपने "आसमान" से पूछ बैठी
आसमान ने रेडियो पर संदली संदली गाना सुना दिया।
😊😊😊😊😊😊
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें