भाषा / Language
उसके जाने की खबर से , थम गयी ज़िन्दगी…
✦
उसके जाने की खबर से , थम गयी ज़िन्दगी पहले ज़ार ज़ार रोई , फिर जम गयी ज़िन्दगी
मुहब्बत ही लुटाते रहे हम , उम्र भर यूँ भी
मलाल क्यों रहा , उसको कम गयी ज़िन्दगी
दो दिन ख़ुशी के , दो ही गम के
फिर ज़िन्दगी में रम गयी ज़िन्दगी
दिन के उजाले में , जी भर कर मुस्कुराई
चाँद के आगोश में , फिर सहम गयी ज़िन्दगी
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें