कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 1121

भाषा / Language

बस एक शाम ही तो है तुम्हारी ....जो आयी और अब तलक बची है मेर…

बस एक शाम ही तो है तुम्हारी ....जो आयी और अब तलक बची है मेरे पास इशारों में कहना चाहती थी वो शाम और तुम लबों पर शब्द ढूंढ रहे थे । कुछ तो था जो मैं महसूस कर रही थी और ये शाम उसका लेखा जोखा रख रही थी। आसपास सैंकड़ों लोग इसी शाम का हिस्सा थे पर वो उस रोज सिर्फ मेरे हिस्से में आई। उस शाम तुमसे पहली बार मिली। उस एक शाम तुम मेरे पास क्या रहे .....मैं फ़िदा होना सीख गयी। उस शाम ने तुम्हें जादूगर कहा और मैंने .... रूह
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें