भाषा / Language
तुम इस लिए भी मुझे पसंद हो कि किस्सों को कहानियों से लंबा क…
✦
तुम इस लिए भी मुझे पसंद हो कि किस्सों को कहानियों से लंबा कर देने का हुनर रखते हो ।
एक रात में कई दिन और न जाने कितनी शामें हर कोई थोड़े ही रख सकता है ।
और वो मूक प्रेम हर किसी से ....अहा
अक्सर सोचती हूँ तुम लिखते अच्छा हो या हर किसी के हिस्से तक पहुंचते अच्छा हो ?
हैरत तो इस बात की है कि तुम निष्प्राण में भी सांस फूंक कर प्रेम लिखते हो । आसपास कितना जीवन रच लेते होंगे न तुम।
सुनो ! शब्दों से मुझे भी दो चार सांसें फालतू दे देने का शुक्रिया।
दुआएँ....
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें