कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 0943

भाषा / Language

रचनाएं लिख कर भूल जाने की आदत बुरी है मेरी

रचनाएं लिख कर भूल जाने की आदत बुरी है मेरी ... पर facebook तो अच्छा है ना😊😊😊 पिछली दीवाली की रचना आज पकड़ा रहा ... ले संभाल कल्पना कह कर 😊😊😊 आज मेरा शहर बिजली में नहा रहा है , हर घर नया सा चमचमा रहा है , अपना आँगन हर कोई सजा रहा है , मन कितनों ने बुहारा इस बार ? प्रश्न हर वर्ष का आज भी सता रहा है रिश्तों को तोहफा सहला रहा है , कोई कुछ भी नहीं ,कोई कितना कुछ पा रहा है अपनी लक्ष्मी हर कोई दूसरे से छिपा रहा है , त्यौहार या तृष्णा का कारोबार ? प्रश्न हर वर्ष का आज भी सता रहा है किसी का आम दिन ,कोई लाखों उड़ा रहा है कोई सिर्फ उम्मीद ,कोई ऐश्वर्य दिखा रहा है चकाचौंध चंहु ओर सही , मन के लिए इक मिटटी का दीया क्यों नहीं? प्रश्न हर वर्ष का आज भी सता रहा है कागज़ में रौशनी संग आवाज़ बाँध रहा है , खुद आग है और धमाका मांग रहा है , खुशियां फैला ,विष नहीं आग पटाखों को क्यों ?नोटों में क्यों नहीं ? प्रश्न हर वर्ष का आज भी सता रहा है Love you facebook 💐💐💐💐💐
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें