कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 0764

भाषा / Language

खामोश दस्तकें

खामोश दस्तकें खामोश चिठ्ठियाँ खामोश अर्जियां खामोश चाहनाएँ खामोश इशारे खामोश कहानियां खामोश कल्पनाएं खामोशी से बेहतर कौन अपने को खामोश करना जानता है। खामोशियाँ रूमानी हैं। आंखों के सामने से गुजरनी चाहिए.....दिल के ठीक बीचों बीच रुके हुए तीर को छूती हुई और लिखी जानी चाहिए बड़बोले कागज़ पर । इश्क़ मुकम्मल होगा खामोशियों में ....जज़ीरा सा फ़िज़ूल है कह देना। आगे से मत कहना कल्पना।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें