भाषा / Language
तुम्हारे जादू में विश्वास है इसीलिए तुम्हें तलाशते हैं
✦
तुम्हारे जादू में विश्वास है इसीलिए तुम्हें तलाशते हैं....
आप लिखते नहीं हो आप ले जाते हो .... हाथ पकड़कर अपने साथ और हर पंक्ति के बाद छोड़ देते हो मुझे अपने सुन्दर शब्दों के साथ ।सबकी अपनी सोच ,अपनी कल्पना, अपने तज़ुर्बे ,अपनी बिसात ।मैं अपनी तरह से आपके लिखे को महसूस करती हूँ और यकीन मानिए आपको महसूसते हुए खुद बखुद आपके साथ अगली पंक्ति तक पहुंचने को बेचैन हो जाती हूँ ।आप सुन्दर लिखते नहीं हो ....सुन्दर कर देते हो सब कुछ.... सार्थक सा ।
मुझे हमेशा से open ended writers पसंद हैं ।आप ले जाते हो .... पहुंचाते नहीं।आपको पढ़कर सब अपना कैनवास खुद रंगते हैं ।अपना बनाया सब प्यारा होता है।
आप के अक्षर तो हमारे जैसे ही हैं पर आपका शब्द जादू नायाब है।
आप सब मिलिए आज मेरी पसंदीदा जादूगरों से ....
ये कहते जाते हैं...... हम होते जाते हैं....हूबहू
के सी ... kishore choudhary जी
Baabusha Kohli जी
Shailja Pathak जी
Veeru Sonker जी
आप सब को दिल से शुक्रिया... big fan of yours💐💐💐💐💐
आप सब पढ़िए इन्हें.... कायल शब्द का अर्थ जान जाएंगे।
😊😊😊😊😊😊
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें