कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 0426

भाषा / Language

मेरी ये तलाश मुख़्तसर कर दे

मेरी ये तलाश मुख़्तसर कर दे मिल मुझे ,आखरी सफ़र कर दे फासले दीखते हैं क्यूँ दरम्यान नाप इसे ,कुछ तो कदर कर दे कुछ पत्थर सा है सीने में दबा हुआ छु इसे ,अपना कुछ असर कर दे फ़ना हूँ , वादा उम्र भर का है रख इसे ,मुझे अब बेफिक्र कर दे इक चुप्पी सी उग आयी है यहाँ बोल इसे ,लफ्ज़ इधर उधर कर दे इक भी सपना न बुनें अब ये आँखें , कह इसे , तेरे बाद अल्लाह शुक्र कर दे
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें