भाषा / Language
तुझ से उठकर ,तुझमें ही डूब जाती हूँ
✦
तुझ से उठकर ,तुझमें ही डूब जाती हूँ
ये जूनून है ,तू तो इश्क ही बताएगा
दिल सुन्न है ,नब्ज़ कुछ कहती नहीं
क्या तूने कहा मुझमें ठहर ही जायेगा ?
मासूम से ख्वाब हैं , जिद्दी बहुत
बुलबुलों का महल ,सब्र से ही पायेगा
सुराखों वाला हो गया है ,इंसानी दिल
जिसे देखो ,"खाली नज़र " ही आएगा
जीकर सीखना मुश्किल है बहुत
सीखकर जिया ,तो बूढ़ा हो जाएगा
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें