कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 4229

भाषा / Language

मेरे और नरेश के अलावा इस तस्वीर में तीन बच्चियां दिख रही है…

मेरे और नरेश के अलावा इस तस्वीर में तीन बच्चियां दिख रही हैं... Anusha, Priyanshi और Kiesha मैं और नरेश मेले से ली हुई किताबों और कलमकार मित्रों के लेखन के बारे में बैठ कर बातें कर रहे थे। कुछ दूर ये तीनों सहेलियां बैठी थी। अचानक पिंक टॉप पहने Kiesha मेरे पास आई और कहा Maam can i say something. U are looking very beautiful. मैं मुस्कुरा दी। मैंने उसे प्यार किया ।शुक्रिया कहा। वो फिर अपने दोस्तों के पास चली गई। बाकी दोनों भी मेरी तरफ हाथ हिलाने लगी। मैंने इशारे से कहा मेरे पास आओ । तुम्हारी तस्वीर लेनी है। तुम्हारे साथ इस पल को कैद कर लेती हूं। तीनों मेरे पास तुरंत चली आई। मैंने कहा बेटा आपका दिल बहुत सुंदर है। किसी अजनबी को सुंदर कहना बहुत बड़ी बात है। आज के दौर में लोग सराहना भूल गए हैं ।तुम ने कहा... मैं *अब *सुंदर हो गई हो और तुम तीनों सुंदरतम । Keep appreciating others. It's a rare trait. U are the chosen ones who dare to speak their mind. मेरी बात सुनकर Anusha बोली ... Maam हम बहुत देर से आप दोनों को देख रहे। इस saree का कलर आप पर बहुत सूट कर रहा। Ur radiance is awesome. The way you are carrying this bright colour ... पूरे आसपास आप ही नज़र आ रहे हो। उनकी मासूमियत देखते ही बन रही थी।मुझे लगा ईश्वर ने मेरे पास भव्या भेज दी। उसका सा स्पर्श महसूस हुआ। तीनों से पूछने पर पता चला कि वे मेरे घर इंदिरापुरम के पास सेंट टेरेसा की बारहवीं की छात्राएं हैं। मैंने अपना परिचय दिया और अपनी बेटी के बारे बताया। हमने खूबसूरत तस्वीर ली। नंबर एक्सचेंज किए। मैंने तीनों को चूमकर कहा आप तीनों बेहद शानदार हो। खूब नाम कमाओ। तुम्हारे मां पिताजी ने बहुत उत्कृष्ट संस्कार दिए हैं कि अपना मन बोल पाती हो। जीती रहो। मुश्किल से दस मिनट की मुलाकात में कितना सुंदर अनुभव रहा। तीनों ने हमें थैंक यू कहा। और मैंने उन्हें लव यू। घर पहुंच कर प्यारा सा मैसेज फिर मोबाइल पर चमका है.. Hello mam! I'm so glad that I met you today! Aapse baat karke I felt like you are someone known to me and had great positive vibes.. ईश्वर आज फिदा है मुझ पर। *ग्रीन टॉप में प्रियांशी और सेल्फी लेती हुई अनुषा है।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें