भाषा / Language
उसने कहा प्रेम हो जाओ
✦
उसने कहा प्रेम हो जाओ
मैं हो गई
उसने कहा चुप हो जाओ
मैं हो गई
उसने कहा खो जाओ
मैं खो गई
एक रोज़ उसने कहा ...जाओ
मैंने कहा...कहां ?
बस उसी पल पानी से आंच और रेत से खुशबू उठी
मैं बुझ गई।
वो भी कहां बचा ।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें