भाषा / Language
Day 8 Amudha maam का शानदार सेशन और दिन कल की तैयारी में बी…
✦
Day 8
Amudha maam का शानदार सेशन और दिन कल की तैयारी में बीत गया।
*अभी फुरसत मिली है तो मन हुआ कुछ पोस्ट किया जाय।
इक वक़्त ही है जिसे ये कहना अच्छा लगता है ....मुझमें गुज़रते रहे साल भर फिर भी रुके रहे तुम मुझमें ....
लेखा जोखा रखना शायद कभी मैंने सीखा ही नहीं । आप सब नए पुराने दोस्तों का शुक्रिया ।
शुक्रिया आपका जो साल भर मेरे इश्क़ में मेरे संग डूबे रहे ।
शुक्रिया आप का जिन्होंने मेरा लिखा सराहा ।मेरी तस्वीरों पर दिल उड़ाए। मेरी नादानियों पर मुस्कुराए।
मुझे हर दिन अपने कुछ आभासी पल दिए।मेरी वाल को साफ सुथरा रखा। न मेरा मन दुखाया न खुद दुखे।मेरी खब्त को झेला।
मेरी सादगी को सहज और सरल कह कर मान दिया। हर बात का शुक्रिया।
कुछ ने खब्ती ,आत्ममुग्धा और दंभी कह कर छोड़ भी दिया । उनका भी शुक्रिया।
मेरे *तुम *का शुक्रिया ।
साल भर खूब प्रेम किया तुमसे।
लव यू all
😊😊😊
नया साल आप सब को मुबारक।
प्रेम में डूबे रहें
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें