भाषा / Language
तुम्हें तन्हा करने के लिए लोग चाहिए
✦
तुम्हें तन्हा करने के लिए लोग चाहिए ?
मुझे तो लगता है तन्हा करने का हक़ सिर्फ एक के पास होता है । वही एक जो मौजूदगी और गैरमौजूदगी को मायने देता है।
कैसे लोग? कौन लोग?
तुम मेरे पास होते हो तो कोई दूसरा नहीं होता
और
तुम मेरे पास नहीं भी होते हो तो भी कोई दूसरा नहीं होता
*जिंदगी रखी है
ले जाना
हौसले की बात है
तुमको कहा है
सबको नहीं कहती कल्पना
*तुम्हारे छींटे मुझ पर पड़ते रहते हैं....
मैं हर बार बंज़र होते होते चूक जाती हूँ
प्रेम बचा लेना प्रेम करने से ज्यादा रूमानी है।
शुभरात💐💐💐
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें