भाषा / Language
मेरे जीवन की बेहद खास दो स्त्रियां
✦
मेरे जीवन की बेहद खास दो स्त्रियां...
मां और भव्या
Bhavya Pandey
एक ने सिखाया
एक को सिखाया
....कि प्रिया कहलाने भर से नहीं *होने* से बनते हैं।
और ये होना ही तुमको असाधारण बना देगा।
....सबको कभी मत चाहो।
पर सब आपको चाहें ये जादू सीखना चाहिए।
......अपने आसपास ईश्वर उगाना आना चाहिए। बहुत आसान है अगर मुस्कुरा सकते हो तो। माफ़ कर सकते हो तो।
.....प्रेम करने से कभी मत डरो। कह दो। कहते रहो।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें