भाषा / Language
प्रेमी छिपाने के लिए आँखें सबसे महफ़ूज़ जगह है।
✦
प्रेमी छिपाने के लिए आँखें सबसे महफ़ूज़ जगह है।
तुम रहा करो वहीं।
* मैं इस लिए भी उदास नहीं दिखती कि लौटने का हुनर रखती हूँ ...
आसान नहीं है ...
हर बार उदासी के घुटनों पर सर रख कर रो देना और उस नमी को निचोड़कर वहीं टांक आना।
ये इसलिए भी होता है कि उदासी तक वाले रास्ते में मैं अपनी मुस्कान छोड़ती हुई जाती हूँ कि रास्ता marked रहे। मैं लौट सकूँ।
कुछ देर उदासी का जी बहलाने के बाद वापसी वाले रास्ते से इन्हीं जानबूझकर गिराई हुई मुस्कानों को फिर उठाती जाती हूँ और finishing line पर हँसती हुई ही पहुंचती हूँ।
लोगों को आदत है मेरा हँसता हुआ चेहरा देखने की ।
और ...मुझे लत है उदासी को हराने की।
हम दोनों अपना अपना काम कर रहे....
कमतर कोई नहीं..
न मैं ....न वो
***₹तस्वीर बस अभी स्कूल जाते वक्त ली है। गायक सजाद अली की दी हुई मुस्कान के साथ।
वो जैसा लग रहा था ...वो था नहीं ।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें