भाषा / Language
आवाज़ में भी पड़ गई हैं दरारें
✦
आवाज़ में भी पड़ गई हैं दरारें
कहो तो ... आज तुम्हें क्या कह कर पुकारें ?
हर पूर्णविराम के पहले एक लंबा अर्द्ध विराम और तुरंत बाद एक छोटा अर्द्ध विराम होता है जो दिखता नहीं ।
इस छोटे अर्द्ध विराम को माफ़ करने... लौटने का हक़ और शऊर दोनों होता है।
मैं उस छोटे अर्द्ध विराम में मुस्कुराती मिलूंगी।
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें