कल्पनाशब्दों के बीच
भाषा / Language
सभी रचनाएँ

रचना 3454

भाषा / Language

मोहब्बत के मौसम खामोशी से बने और चुप्पी में बीत गए।

मोहब्बत के मौसम खामोशी से बने और चुप्पी में बीत गए। भर भर सफेद बसंत झर झर गिरता रहा बारहमासी प्रेम लुप्त होता रहा पतझर ने लिखे सबसे शोख प्रेम पत्र हर उस प्रेमिका के लिए जिसके हिस्से आया निष्ठुर प्रेमी लौटाया गया प्रेम और उसी के अथक प्रेम निवेदन धुंध से लिखे हुए पहाड़ों ने समेटे निवेदन और धूप में सुखा दिए। काला घाम वही है। सारे सफेद चीड़ उम्मीद में रत प्रेमिकाएं
कल्पना पाण्डेय की फेसबुक लेखन-यात्रा सेसंग्रह में लौटें